Search your topic

Tuesday, April 23, 2024

Earth Day. Planet v/s Plastic 2024

 History

आखिर ऐसा हुआ क्या   जो 'पृथ्वी दिवस' रखने की ज़रूरत पड़ी. आइये जानें इस बात को :



 "कभी-कभी छोटी से छोटी घटनाओं को अनदेखे कर देने से बड़ी दुर्घटनाएं होने की सम्भावनाएं हो जाती है।"
• जब प्रकृति ने एक हरा भरा पर्यावरण इस धरती को जीवित रखने के लिए सुनिश्चित की है तो कहीं न कहीं इसका तो कोई कारण होगा।
• जाने अनजाने में लोग,कुछ तो अपनी जीविका के लिए, बच्चों के भरण-पोषण जंगल का उपयोग करते रहे। लेकिन जब इंसान में सोने के अंडे देने वाली मुरगी का भाव जागा तब इसका व्यापार करने लगे। यहां तक तो ठीक है लेकिन इंसान यहां तक क्यों रूके?
• उसने सोचा,पर्यावरण मुर्गी तो है नहीं घास पूस है जल्दी उग जाऐंगे। यह भाव आते ही जंगल द्रुतगति से साफ़ होने लगा और देखते ही देखते दुनिया के बड़े से बड़े rain forest खाली होने लगे।





• कुछ बुद्धिजीवियों का माथा ठनका कि इस प्रकार से पेड़ों photo:Google

की कटाई से तो मुसीबत आ जाएगी। लेकिन पहले तू पहले तू वाली बात आ गयी।
• 'आविष्कार आवश्यकता की जननी है'। यह मानी हुई बात है। 1907 में महानायक 'Plastic'का आविष्कार Leo Backland नामक वैज्ञानिक ने किया। सार्वजनिक रूप से 1909 में Bakelite नाम से प्रचलित हुआ।
• 'न जलेगा,न पिघलेगा' बेकलेंड ने कहा था। उसे क्या पता था कि भविष्य में उसका कथन इतना कहर ढाएगा। अन्यथा वह अपने आविष्कार में नरमी दिखलाकर लिखता__'यह जलेगा और मिट्टी में मिल जाएगा'
होनी तो होना था,हो गया।
अब हम भविष्य में ऐसा क्या करें कि ये पर्यावरण बच पाए।

1972 में Sweden के Stockholm city में मानव पर्यावरण पर एक संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ। जिससे बहुत से देशों ने संज्ञान लिया कि धरती को हर हाल में गर्म होते पर्यावरण से बचाना है।हमें एक स्वस्थ धरती की परिकल्पना करनी है।
5June को World Environment Day, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण की स्थापना हुई।
1992 में Brasil के( City(Rio de Janeiro) पृथ्वी शिखर सम्मेलन हुआ जो बहुत  सफल साबित हुआ।

आइये जानें 2020 से 2024 तक पृथ्वी दिवस मानने के लिए कौन कौन से विषय(themes) चुने गये हैं।

•  2020 -जलवायु कार्यवाई (Climate Action)
• 2021- पृथ्वी को पुन: स्थापित करो।(Restore our Earth)
• 2022- हमारा धरती हमारा स्वास्थ्य ( Save our Planet Save lives)
• 2023- हमारे ग्रह में निवेश करें( Invest in our Planet)
• 2024-ग्रह बनाम प्लास्टिक
      (Planetv/Plastics)

1. प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को खतरनाक रूप से निगलता जा रहा है।
2.प्लास्टिक को 500साल लगता है नष्ट होने में।
3.उसे जलाने से वायु प्रदूषित होता है।

हालांकि अब सभी लोग प्लास्टिक के इस्तेमाल से जागरूक हो गये हैं फिर भी अभी इसका सफर बहुत लम्बा है।
एक दिन  पृथ्वी दिवस मनाने से कुछ नहीं होता है।हमें रोज़ इस दिवस को मनाना है।

• अपने जन्म दिन पर एक पेड़ लगाएं।
• किसी को गिफ्ट देना हों तो कोई पौधे दें।


• अपने आसपास कूड़े-करकट न फेकें।
• सार्वजनिक स्थल को साफ रखें।
• कपड़े के थैले को यूज़ करें।

अगर हम इन छोटी-छोटी बातों की आदत बना लें तो यह धरती वसुंधरा बन जाएगी।


कुछ प्रसिद्ध स्लोगन जो गूगल से उद्धृत है:-

1. Be an Earth lover,not a hater ,Save Earth, it's a crucial matter.
2. Come On fast! We must Protect the Earth from Hazards.
3. Stop polluting the Earth and follow reduce reuse recycle regime.
4. The green revolution is the best way to secure our Earth for the future.
5. Earth is our Mother, let's make it better.


No comments:

Post a Comment

Eclipse,EarthDay

The Timeless: Why You Are Never Too Old to Dream a New Dream https://pin.it/qzID01QZe We often treat life like a race with a definitive fini...