Search your topic

Tuesday, June 18, 2024

JAMUN जामुन/Blackberry

                           JAMUN जामुन/ Blackberry 


जामुन छोटे बीज और अच्छी मात्रा में गूदा और आकार में बड़ा होता है। यह फल बहुत रसीला और मीठा होता है। यह किस्म आमतौर पर मानसून शुरू होने से पहले जून-जुलाई में पक जाती है
जामुन बहुत कम समय के लिए होता है।

जामुन का वैज्ञानिक नाम (Syzygium cumini)  है। यह मिर्टेसी कुल का सदस्य है।
यह एक सदाबहार वृक्ष है जिसके फल बैंगनी रंग के होते हैं। यह वृक्ष भारत एवं दक्षिण एशिया के अन्य देशों एवं इण्डोनेशिया, और हिंद महासागर के ट्रोपिकल द्वीपों में बहुतायत से पाये जाते हैं।

जामुन को काला जामुन, ब्लैक प्लम या भारतीय ब्लैक बैरी नाम से भी जाना जाता है।
• इसका उत्पत्ति स्थान भारत है।
• यह मिर्टेसी कुल का सदस्य है।
• इसकी भारत में अनेक जंगली प्रजातियाँ भी मिलती हैं।
•  देश में दक्षिण में मद्रास से लेकर उत्तर में गंगा-सिंधु  के मैदानों तक इसका उत्पादन किया जाता है।
• इसके वृक्ष हिमालय के निकट तराई प्रदेश में लगभग 3000 फीट की ऊंचाई तक पाया जाता है।
• कुमाऊं की पहाड़ियों पर 5000 फीट की ऊंचाई तक जामुन के पेड़ देखे जा सकते हैं।

Photo Credit: Wikipedia 

जामुन के औषधीय गुण
आयुर्वेद में जामुन को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभप्रद बताया गया है:-


जामुन खाने के फायदे

• हीमोग्लोबिन में सुधार करता है ।
  • जामुन खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।



• वजन घटाने में मददगार होता है।
• सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

• जामुन में कसैले गुण होते हैं ।

• हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर करता है।

• डायबिटीज में फायदेमंद होता है।

• इंफेक्शन कम करता है।

विशेष: जामुन के औषधीय गुण  का लाभ उठाने के लिए अपने आयुर्वेद वैद्य से जरूर सलाह लें।

जामुन तासीर ठंडी होती है।
•  इसका सेवन आप गर्मी में लू, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए किया जाता है।
• जामुन खाने से पेट को ठंडक मिलती है.
•  जलन, गैस आदि से बचाव होता है.
• डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जामुन बेहद फायदेमंद फल है.



जामुन का सिरका के गुण/ लाभ और नुकसान

• जामुन का सिरका शरीर को रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है।
• जामुन सिरका एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो शरीर की रोगों से सुरक्षा करता हैं।

• पाचन क्रिया को सुधारता है।
•  जामुन सिरका पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है।

• डायबिटीज के नियंत्रण में सहायक होता है।
• जामुन सिरका मधुमेह के नियंत्रण में मदद करता है।
विशेष: जामुन के सिरके का प्रयोग अपने वैद्य से पूछ कर ही करें। अन्यथा लाभ के बजाय हानि हो सकता है।


जामुन  का धार्मिक महत्व 


•  भगवान मेघ - बादलों के देवता - जामुन के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए थे।
• उनका रंग काले बादल के समान है।
• यह फल मानसून के मौसम से जुड़ा हुआ है और नाग पंचमी के त्योहार के दौरान अनुष्ठानों का हिस्सा है।
• जामुन को देवताओं का फल भी कहा जाता है।


मंदिर के मुख्य देवता जंबुकेश्वर हैं, जो जल तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जंबुकेश्वर को जामुन के पेड़ के नीचे बैठे हुए दर्शाया गया है, जो एक छोटी सी धारा के ऊपर उगता है जो बरसात के मौसम में देवता को घेर लेता है।

चूंकि जामुन  बरसात के मौसम में ही पकता है। अतः कहते हैं कि राम अपने बनवास के समय जब दो महिने गुफ़ा में रहे थे तब उनका आहार  जामुन ही था।

No comments:

Post a Comment

Eclipse,EarthDay

FOCUS, LEARN AND GROW

 The Trilogy of Transformation: Focus, Learn, and Grow We live in a world that constantly demands our attention, yet rarely offers us direct...