Home Page

Home Page

Sunday, June 30, 2024

Monsoon song

 Monsoon Song/ मॉनसून गीत


मॉनसून गीत गाता है।


                                     नदी गाती है


इठलाती है

सब की प्यास  बुझाती है।


सागर____

एक आदिम आकर्षण के वशीभूत

लहराता है

गर्जन करता है

पवन से कहता है ___

"नदी मेरी है।"

तब मॉनसून गीत गाता है।


सूरज और पवन

दोनों का षडयंत्र चलता है।



नदी वाष्प बन जाती है।

तब बादल उसे मैके से धरती पर लाता है।

सावन की झड़ी लग जाती है।

मॉनसून गीत गाता है


#मॉनसून


No comments:

Post a Comment