Home Page

Home Page

Wednesday, June 5, 2024

MANGO SMOOTHIE,mint-ice summer drink

 Mango smoothie, mint-ice summer drink


आम का परिचय

आम एकल अंडप से प्राप्त एक ग्रीष्मकालीन फल है।
• वनस्पति विज्ञान की दृष्टि से आम ड्रूप (drupe) फल के रूप  में वर्गीकृत किया गया है।जिसमें एक बाहरी छिलका, एक मांसल  खाने वाला भाग और खास तौर से एकल बीज को घेरे हुए एक केंद्रीय पत्थर होता है जिसे अन्य एकल बीज फल जिसे बेर,चेरी या आड़ू की तरह पत्थर फल भी कहा जाता है।
आम जहां गरीबों की पेट भरने का साधन होता है तो दूसरी ओर आम धनपतियों के भोजन की शोभा की शोभा होती है।
आम की प्रजाति को मैंगीफेरा कहते हैं। मैंगिफेरा इंडिका आम का वानस्पतिक नाम है। इस नाम में मैंगिफेरा जीनस का प्रतिनिधित्व करता है और इंडिका एक विशेष प्रजाति है।
आम आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण फल माना जाता है।
आम फलों का राजा कहा जाता है। इसकी 51 प्रजातियां हैं।

चाहे धनी हो गरीब आम सबको पसंद होता है। आम जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए उतना ही फायदेमंद होता है।
आम खाना बहुत लाभदायक होता है। पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है।
अब जानें आम की स्मूडी कैसे बनाते है।
1. एक कप पके आम का गूदा
2. एक कप दही
3. थोड़ी सी मिश्री
4. कुछ बर्फ के टुकड़े
5. थोड़ी पीसी हुई ईलाइची का पाउडर
सब को मिलाकर blender में एक बार चला दे। एक गिलास में डाले, कुछ पुदिने के पत्ते मसल कर ऊपर से डाल दें। ठंडा-ठंडा आम स्मूडी का आनंद लें।

आम के बारे में जानें कुछ दिलचस्प बातें:-


आम को वेदों में विलास का प्रतीक कहा गया है।
• आम का

• आम को वे सब से प्रसिद्ध संबंध प्यार, वासना और प्रजनन क्षमता से है।
• आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है तो मैंगोस्टीन (Mangosteen) को फलों की रानी कहते हैं। जो मलेशिया और सिंगापुर में सबसे ज्यादा पाया जाता है।
• हिंदू की पुराण कथाओं में आम को समृद्धि और दैविय आशिर्वाद से जोड़ा जाता है।
• आम का पेड़ पवित्र माना जाता है जो शुभता का प्रतीक माना जाता है।
• आम की पत्तियां और फूलों-मंजरियां का संबंध प्रेम के देवता कामदेव से है।
वास्तुशास्त्र की दृष्टि से आम का पेड़ लगाना शुभ होता है।मगर उसकी दिशा घर के दक्षिण पश्चिम की ओर होना चाहिए और कहते हैं कि पेड़ की छाया घर पर नहीं पड़नी चाहिए। यह सौभाग्य को  आपके पक्ष में लाने में मदद करता है।













No comments:

Post a Comment