Search your topic

Sunday, April 28, 2024

Mango Orchard

        Mango Orchardआम का बगीचा

Mango फलों का राजा है।

 Mangoआम ग्रीष्मकालीन फल है।
 Mangoआम की खेती भारत में वृहद मात्रा में होती है।
इसके अलावा आम चीन,जापान,ब्राजील, अफ्रीका में होती हैं।
कुछ ऐसी ट्रोपिकल आइलेंड में भी आम होती है जिनकी जलवायु शमशीतोष्ण होती हैं जैसे:-
• माॅरिशस
• रोड्रिक्स आइलेंड
• रेनियन आइलेंड
• मेडागास्कर
भिन्न-भिन्न देशों में भिन्न-भिन्न किस्म के आम पाए जाते हैं।
सिर्फ भारत में लगभग एक हज़ार किस्म के आम पाए जाते हैं।
जैसे:
• तोतापरी।              
• बेगमपल्ली
• मल्लिका
• सिंदूरा
• मलगोबा
• रसपुरी
• इमामपसंद
• शुगरबेबी
• राजापुरी
• हापुस
• बादामी
• केसर
• नीलम
• हिमसागर
• दशहरी
• बम्बइया
• लंगड़ा
• सफेदा
• चौसा
• फजली।
Mangoआम के नाम उसके रंग,सुगंध,आकार और राॅयलटी के हिसाब से रखा गया है।



Mango (आम का इतिहास)
Mangoआम शब्द मलायन नामक शब्द 'मन्ना' से आया है।
इतिहासकार de Caudal (1884)का कहना था कि सम्भवतः आम बर्मा तथा मलाया में उत्पन्न हुई होगी।
कुछ खोजियों का मत है कि आम का इतिहास 500साल पहले जब इसकी खेती की गयी थी तब इसका बीज पूरे एशियाई महाद्वीप में फैल गयी।
कुछ विद्वान कहते हैं कि भारत का आम (Mangifera indica)जंगली अवस्था में बर्मा और पाकिस्तान के जंगलों में उत्पन्न हुआ होगा।
(यह सब सिर्फ अनुमान है।)


आइये जानें हिंदू सनातनियों के लिए Mangoआम क्या महत्व रखता है।
हिंदू धर्म के विशारद् कहते हैं :-
• आम्रतरु देवतुल्य है।
• कोई भी सनातनी अपनी चौखट में आम की लकड़ी नहीं लगाता है।
• आम के पत्ते और डाल को मांगलिक कार्यों में लगाते हैं।
• गृहप्रवेश के समय द्वारा को आम के पत्तों का बंदनवार बनाकर सजाते हैं।
• आम के बाग लगाने से सात पीढ़ियों तक को पुण्य की प्राप्ति होती है।
• मृत्यु के बाद आम की लकड़ी से पार्थिव शरीर को जलाया जाता है।



Mango आम का औषधीय गुण
• गरमी में आम का पन्ना पीने से लू नहीं लगती।
• आम के पेड़ की छाल, पत्ते,रस आदि से आयुर्वेदिक दवाएं बनती है।
Mango आम हमारी रसोई में
• कच्चे आम के अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं।
• आम कुछ सब्जियों के स्वाद को दुगुना कर देता है।
• पके आम का आमरस बनता है।
• आम की स्मूसी बहुत ही जायकेदार होती है।


(आम पोषक  तत्वों से भएपूर होता है. उसे खाने से पहले दो घंटे तक पानी में भिगो कर  रखना चाहिए. आम के stem में (Phytic Acid)नमक रसायन होता है , जो  मुह के भीतर पड़  जाने से मुह  को जला देता है. मुह में छाले पड़ जाते हैं.)
Mango आम से संबंधित कुछ मुहावरे
1. आम के आम गुठलियों के दाम__दुगुना लाभ।
2. आम बात__साधारण बात।
3. आम होना__फैल जाना
4. आम खास होना__विशेष होना
5. आम खाओ पेड़ मत गिनो__अपने काम से मतलब रखो।

आम से संबंधित एक दिलचस्प वाक्या
___एक बाग में आमों के बीच जोरों से तू तू-मैं मैं होने लगा।
सुनते-सुनते पड़ोस के बगिचे से तलवार आम बीच में जोर से चिल्लाकर कहा____"हम सब आम है"।





No comments:

Post a Comment

Eclipse,EarthDay

WHY THINGS ARE DIFFICULT BEFORE THEY ARE EASY

  The Architecture of Mastery:  "Why All Things Are Difficult Before They Are Easy"~ JOHANN WOLFGANG VON GOETHE. The human mind h...